भिवानी। जिले में वीरवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं, जबकि नौ मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जिले में कोरोना के फिलहाल 64 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 50 मरीज ग्रामीण, जबकि 14 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं।
वीरवार को कोरोना जांच के 570 सैंपल जिला नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि कोरोना संक्रमित छह मरीज अस्पताल में दाखिल हैं और 57 मरीज होमआइसोलेट हैं। कोरोना की तीसरी लहर में 4406 संक्रमित मिले, जिनमें से 4328 स्वस्थ हुए हैं और 14 ने जान गंवाई है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क और उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें।