फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप का विशेष अभियान भी फेल, शहर से नहीं हटा अतिक्रमण

विज्ञापन
03 फोटो हम नहीं सुधरेगें...। बर्तन बाजार में दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारा रखा गया सामान। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। शहर की बड़ी समस्याओं में शुमार अतिक्रमण की समस्या का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। हालात ये हैं कि 60 फीट की सड़क भी अतिक्रमण के कारण सिकुड़कर 20 फीट में सिमट गई है। इससे हर कोई परेशान है और शहर के सभी मुख्य मार्गों पर दिनभर जाम के हालात रहते हैं। जाम में फंसे लोग यहीं कह रहे हैं कि इस अतिक्रमण से आजादी कब मिलेगी। अतिक्रमण हटाने के लिए पिछले महीने उपायुक्त ने नगर परिषद अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। जिसके बाद शेड्यूल बनाकर नप अधिकारियों ने कुछ दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया। बावजूद इसके हालात जस की तस है और अतिक्रमण से शहर के मुख्य बाजार, मुख्य सड़कें सिकुड़े हैं।
विज्ञापन

हालात कितने बदतर हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है घंटाघर से सराय चौपटा मार्ग करीब 45 से 50 फीट चौड़ा है। मगर अतिक्रमण के कारण यह 15 से 20 फीट तक ही बचा है। यहां करीब 500 मीटर में ही सड़क किनारे 60 से अधिक स्टाल लगी है। दुकानदारों का सड़क तक कब्जा है। यहीं हालत नया बाजार मार्ग, हांसी गेट से घंटाघर चौक मार्ग का है। रोहतक गेट से नया बाजार मार्ग, रोहतक गेट से बस स्टैंड मार्ग, महम गेट क्षेत्र सभी मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण से हालत खराब है। शहर के घंटाघर से सराय चौपटा, बिचला बाजार, नया बाजार मार्ग पर तो दिनभर जाम के हालात रहते हैं। त्योहारी सीजन में तो हालात और भी ज्यादा बदतर हो जाते हैं।
फुटपाथ तो अतिक्रमण में लुप्त
शहर सभी बाजारों में मुख्य मार्गों, सड़कों के किनारे फुटपाथ बने हैं। कहीं 10 फीट तक फुटपाथ है तो कहीं 15 फीट तक। मगर बाजारों में फुटपाथ पूरी तरह अतिक्रमण में दबे हैं और उन पर दुकानदारों का कब्जा है। अतिक्रमण में फुटपाथ लुप्त हो गए हैं।
विज्ञापन

फुटपाथ पर रेहड़ी और स्टाल, मंथली ले रहे दुकानदार
शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों में फुटपाथ पर रेहड़ी, स्टाल सजी है। काफी जगह दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है मगर जहां रेहड़ी दुकानदार, स्टाल सजी है, वहां दुकानदार इनसे मंथली वसूल रहे हैं। काफी जगह दुकानदार पांच से 20 हजार रुपये तक मंथली वसूल रहे हैं।
पहले भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था और अब फिर से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। जो दुकानदार बार-बार अतिक्रमण कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इनके 500 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन

-अंकुश पराशर, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें