फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: योग प्रतियोगिता में हारने से आहत 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, निजी स्कूल में थी प्रतियोगिता

Mon, 29 Jul 2024 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

रविवार को एक निजी स्कूल में प्रतियोगिता हुई थी। मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में योग प्रतियोगिता में हार से हताश 11वीं कक्षा के एक छात्र ने सोमवार को घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जैन चौक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन


हनुमान ढाणी क्षेत्र निवासी योगेश (16) 11वीं कक्षा में पढ़ाई करने के साथ-साथ योग का अच्छा खिलाड़ी था। रविवार को रोहतक गेट क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में योग की जिलास्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें योगेश ने भी अपने आयु वर्ग की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, लेकिन उसे किसी वजह से इस प्रतियोगिता में विजेता नहीं माना।

इससे आहत होकर योगेश ने घर आते ही चौबारे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जांच अधिकारी एएसआई राज सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सीताराम के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें