फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी-घग्गर ड्रेन दांग खुर्द के समीप टूटी, सागवान गांव में तीन-चार फीट तक जलभराव

Sun, 10 Aug 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव सागवान के श्मशान घाट में जमा बरसाती पानी।
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम तहसील के गांव सागवान में शुक्रवार को भिवानी-घग्गर ड्रेन दांग खुर्द के समीप टूटने से हालात एक बार फिर बेकाबू हो गए। गांव का श्मशान घाट, पंचायतघर, आंगनबाड़ी केंद्र, अखाड़ा, जलघर और राजकीय उच्च विद्यालय तक पानी में डूब गए हैं। बरसाती पानी गांव में घुस जाने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
विज्ञापन

ड्रेन के किनारे ओवरफ्लो हो चुके हैं और अतिरिक्त पानी आबादी का रुख कर चुका है। सार्वजनिक स्थलों पर तीन से चार फीट तक जलभराव हो गया है। पीछे से तेज बहाव वाला पानी पाइप मोटरों से उठाकर तोशाम की तरफ छोड़ा जा रहा है लेकिन यह पानी गांव के कुछ घरों में भी घुस गया है। कई ग्रामीणों ने अपने घरों के चारों ओर बांध लगाकर पानी रोकने की कोशिश की है मगर भिवानी-घग्गर ड्रेन का पानी लगातार गांव की तरफ बढ़ रहा है। दांग कलां और सागवान की पंचायतें आपसी सहमति से पानी रोकने की कोशिश कर रही हैं।
शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा की पांच सदस्यीय टीम ने गांव का दौरा किया। टीम ने किसानों से मिलकर प्रशासन और सरकार से जलभराव की तुरंत निकासी, क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने, विशेष गिरदावरी कराने और किसानों को एक लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों को पीने का पानी, पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने, किसानों के बैंक ऋण का भुगतान स्थगित करने, ब्याज माफ करने, जलभराव से मकानों को हुए नुकसान का हर्जाना देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

किसान सभा का कहना है कि गांव की करीब 2500 एकड़ जमीन जलमग्न हो चुकी है। खरीफ फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है और रबी की फसल भी बोना संभव नहीं होगा। गांव के सरपंच प्रतिनिधि बलजीत सिंह और पूर्व सरपंच प्रतिनिधि राजपाल सिंह ने सुझाव दिया कि बापोड़ा-बलियाली रोड पर निगाणा फीडर ड्रेन के पास दो बड़ी 100 हार्स पावर की मोटरें लगाकर पानी उठाकर निगाणा फीडर की मोटरों तक पहुंचाया जाए तभी सागवान-दांग क्षेत्र में पानी रुक सकता है। राज्य की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी शुक्रवार को गांव का दौरा कर अधिकारियों को शीघ्र पानी निकासी के निर्देश दे चुकी हैं लेकिन ग्रामीणों के अनुसार निकासी की रफ्तार अब भी धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें