झगड़े में घायल पिता व पुत्र अस्पताल में उपचाराधीन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
ढाणा रोड पर बुधवार शाम को दो पक्षों में तेजधार हथियार और लाठी डंडे चले। झगड़े के दौरान काफी हंगामा हुआ। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी। विवाद का कारण मामूली कहासुनी बताया जा रहा है।
मामला बुधवार शाम करीब छह बजे का है। ढाणा रोड निवासी 22 वर्षीय अनुराग ने बताया कि वह बीए की पढ़ाई कर रहा है। उसका पिता 52 वर्षीय कर्ण सिंह बीएसएफ में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त है। बुधवार शाम को वह अपने पिता कर्ण सिंह के साथ बाजार में खरीददारी करके स्वीफ्ट कार में घर जा रहा था। जब वह अपने घर के पास गली में कार मोड़ी तो अचानक ही आरोपी पक्ष से पांच लोगों ने कार के सामने के शीशे पर लाठी-डंडे बरसा दिए। जिसके कारण कार का शीशा टूट गया। उन्होंने कार से उतरकर आरोपी पक्ष का विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोगों ने तेजधार हथियार और लाठी-डंडों से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। जिसके कारण उन्हें सिर, हाथ में गंभीर चोटें आई है।
वहीं इसी झगड़े में दूसरे पक्ष से राजंवती और अमरनाथ घायल है। जिन्होंने आरोपी पक्ष पर मारपीट के आरोप लगाए है। झगड़े में घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में दाखिल करवाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।