फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन जानलेवा हमला, आरोपी ठेकेदार बोला - 20 प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे

विज्ञापन
अपने पैर पर लगी चोट दिखाते ठेकेदार रामअवतार। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। शहर के टाउन पार्क में बुधवार रात को नगर परिषद के चेयरमैन रणसिंह यादव, वाइस चेयरमैन मामनचंद, पार्षद नरेंद्र सर्राफ और सुरेंद्र ठेकेदार पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वारदात का आरोप नगर परिषद के ही ठेकेदार रामअवतार पर लगाया गया है। आरोप है कि ठेकेदार फर्जी बिलों की पेमेंट करवाना चाहता था। ऐसा नहीं करने पर उन पर हमला किया गया। पुलिस ने वाइस चेयमरैन मामनचंद की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मामनचंद ने बताया कि ठेकेदार रामअवतार ने नगर परिषद से चार करोड़ रुपये के बिल पास करवा रखे हैं। ये बिल फर्जी तरीके से बनवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चेयरमैन रणसिंह यादव ने इन बिल की पेमेंट नहीं की। रामअवतार ने पेमेंट के लिए अदालत में याचिका लगाई थी और वह केस जीत भी गया। उसके बाद वह चेयरमैन पर पेमेंट के लिए दबाव बनाने लगा। उसने कई बार मंत्री अनिल विज के पीए से भी इस बारे में चेयरमैन के पास फोन करवाया।
बुधवार रात साढ़े नौ बजे रामअवतार ने चेयरमैन के पास फोन कर बदतमीजी की। गंदी गालियां दीं और देख लेने की बात कहने लगा। इस पर चेयरमैन रणसिंह यादव, वाइस चेयरमैन मामनचंद, वार्ड-25 के पार्षद नरेंद्र सर्राफ और ठेकेदार सुरेंद्र के साथ रामअवतार की बताई हुई जगह टाउन पार्क में पहुंच गए। वहां पहुंचते ही रामअवतार ने अपने 25-30 साथियों सहित उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने हाथों में रॉड, लाठी और डंडे ले रखे थे। सभी को घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी वहां से भाग गए। लोगों ने चारों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चेयरमैन की हालत गंभीर
चेयरमैन रणसिंह यादव की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं वार्ड-25 के पार्षद नरेंद्र सर्राफ को कदम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आईसीयू में भर्ती हैं। सुरेंद्र ठेकेदार को परिजनों ने उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं वाइस चेयरमैन मामनचंद को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह घर पर आराम कर रहे हैं।
चेयरमैन 20 प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे
चेयरमैन पेमेंट करने के लिए कमीशन मांग रहे थे। मना करने पर उन्होंने घर खाली करवाने की धमकी दी थी। उन्होंने मुझे टाउन पार्क में बुलाया था। आरोपियों ने पार्क में आते ही मुझे पीटना शुरू कर दिया। मुझे काफी चोट आई हैं। मुझे अस्पताल में इलाज भी नहीं करवाने दिया गया। कोर्ट से केस जीतने के बावजूद मेरी पेमेंट करने के लिए चेयरमैन 20 प्रतिशत कमीशन की मांग रहे थे।
- रामअवतार, हमले का आरोपी ठेकेदार
ठेकेदार की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं
शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चेयरमैन अभी मेदांता में हैं, उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अजीत सिंह शेखावत, एसपी, भिवानी।

नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें