हरियाणा की बेटी प्रिया घणघस ने उनके अनुभव और उपलब्धियों से प्रभावित हुए बिना पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबला लड़ा और जीत दर्ज की। प्रिया के पिता महेंद्र ने कहा कि बेटी ने जीत के साथ ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
जापान में आयोजित एशियाई खेलों में शनिवार दोपहर सवा दो बजे खेले गए 60 किलोग्राम महिला मुक्केबाजी मुकाबले में गांव धनाना की बेटी प्रिया घणघस ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए 5-0 से जीत दर्ज की। प्रिया के कोच नवीन शर्मा ने बताया कि प्रिया काफी मेहनती खिलाड़ी है और एशियन खेलों में पदक जीतने की पूरी हकदार है। इससे पहले भी प्रिया एशियन खेलों में पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राउंड ऑफ 16 मुकाबले में शनिवार को प्रिया ने दक्षिण कोरिया की बेहद अनुभवी मुक्केबाज ओह येओन-जी को 5-0 से हरा कर अपनी प्रतिभा को साबित किया। वहीं, खेल प्रेरक राजनारायण पंघाल ने बताया कि दक्षिण कोरिया की यह मुक्केबाज पूर्व एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता रह चुकी हैं।
हरियाणा की बेटी प्रिया घणघस ने उनके अनुभव और उपलब्धियों से प्रभावित हुए बिना पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबला लड़ा और जीत दर्ज की। प्रिया के पिता महेंद्र ने कहा कि बेटी ने जीत के साथ ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। एक मुकाबला और जीतने के बाद देश के लिए उसका पदक पक्का हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि बेटी एशियन खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीत कर लौटेगी।