ढाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकारते कैप्टन अभिमन्यु।
भिवानी। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु रविवार को गांव मुंढाल में हुए सैनिक सम्मान समारोह में हरियाणा की सभी सीटें मोदी की झोली में डालने की अपील की। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि 2014 के बाद भारत बदल चुका है। आज दिल्ली में शेर मोदी बैठा है। छोटी सी घटना पर भी पाक की सीमा में घुस कर बदला लिया जाता है। कैप्टन ने कहा कि आज पाकिस्तान ही नहीं, अफगानिस्तान, काबुल व कंधार में भी कोई भारत के खिलाफ सोचता है तो उसकी पिंडी कांपती हैं।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि अब मोदी कांग्रेसियों का करोड़ों रुपये का काला धन निकाल रहे हैं। ओडिसा में सांसद के घर 350 करोड़ रुपये की गिनती के दौरान मशीनें भी गर्म होकर खराब हो गई। उन्होंने बिना नाम लिए हुड्डा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा में नौकरियों को लेकर सीएम, उनके सांसद बेटे, मंत्रियों व विधायकों के साथ घर बैठा मैडम की लिस्ट बनती थी। झगड़ा होता था कि कौन ज्यादा पैसे लेकर नौकरी देगा। अब बिना पर्ची खर्ची के गरीब की बेटी को एसडीएम लगाया जाता है।
वहीं, पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी ने यदि मौका दिया तो हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना पसंद करूंगा। कैप्टन अभिमन्यु ने अपनी सहयोगी पार्टी जेजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इस चाबी ने न काम किया न मुआवजा दिया। हमारे इलाके के विकास पर सुहागा फेर दिया। कैप्टन ने कहा कि उस तरफ रोहतक या उस तरफ सिरसा वालों से काम के मुकाबले में तौल लेना। मैं उनसे 19 मिलूं तो वोट मांगने नहीं आऊंगा और 21 मिलूं तो इनका पीछा छोड़कर अपने बेटे को गले लगा लेना।