फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़े टायफाइड, डायरिया व पीलिया के अलावा गले के संक्रमित मरीज

Thu, 25 Apr 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीज की जांच करते डॉ.यतिन गुप्ता।
विज्ञापन
भिवानी। सप्ताह भर से मौसम में बदलाव हो रहा है। इसके कारण जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 1200 से 1300 के मरीज अपना चेकअप कराने आते हैं। अस्पताल की सामान्य जांच ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें मौसमी बीमारी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन

ओपीडी के फिजिशियन चिकित्सक यतिन गुप्ता ने बताया की ओपीडी में खांसी, जुकाम, टायफाइड, डायरिया, पीलिया, गले में खराश के मरीज आ रहे हैं। ये सब बीमारी मौसम बदलाव के कारण व साफ पानी न पीने के कारण हो रही है।
बता दें जिले के अधिकतर गांवों में पीने को पानी साफ नहीं आता है और भूमिगत जल स्तर भी खराब हो चुका है। ऐसे में लोगों को साफ पानी पीने के लिए नहीं मिल रहा है। लोगों को पीलिया की शिकायत भी आ रही है। अस्पताल में दो से तीन दिन के अंदर पीलिया के एक-दो मरीज आ रहे हैं। वहीं खांसी, जुकाम के मरीज मौसम में बदलाव के कारण बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक ने बताया कि गले में खराश मरीज को मौसम में लापरवाही बरतने से हो रहे हैं। लोग अभी एसी, कूलर चला रहे हैं व ठंडा पानी पी रहे हैं। इससे लोगों के गले में खराश बन रही है। लोगों अभी अधिक ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। वहीं खांसी, जुकाम, टायफाइड, डायरिया, पीलिया में साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए और साफ पानी पीना चाहिए। खानपान पर पुरा ध्यान देना चाहिए। बता दें अब हर बुधवार को दिव्यांग मरीजों को फिजिशियन यतिन गुप्ता देखेंगे। विभाग ने उनकी ड्यूटी इसी सप्ताह से लगाई है।
-


बीमारियों से बचने के उपाय
- सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- साफ पानी पीएं।
- पानी को उबाल कर पीएं।
- खान पान का ध्यान रखें-
- ठंडा पानी न पीएं।

मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से लोगों बीमार हो रहे हैं। लोगों को इस मौसम में अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। अस्पताल में मरीजों को उचित उपचार दिया जा रहा है। ज्यादा दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन

- डाॅ. यतिन गुप्ता, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें