फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कृषि मंत्री के कार्यक्रम में बाधा डालने का किया ऐलान

Fri, 22 Dec 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नारेबाजी करते किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
ढिगावामंडी(भिवानी)।
विज्ञापन

शुक्रवार को ढिगावा अनाज मंडी में किसान, किसान संगठन व खापों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन दादरी के जिला प्रधान हरपाल भांडवा ने की। इसमें कृषि मंत्री के कार्यक्रम में बाधा डालने का ऐलान किया गया।
संचालन यूनियन के जिला महासचिव विजेन्द्र हरियावास ने किया। भाकियू के युवा हरियाणा अध्यक्ष रवि आजाद, मेवासिंह आर्य व खापों से वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किए। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 24 दिसंबर को जेपी दलाल की सिंघानी रैली के विरोध की रणनीति के लिए ढिगावा की अनाज मंडी में निर्णायक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में खापों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और बहन-बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कृषि मंत्री जेपी दलाल के खिलाफ नारेबाजी की। बैठक को अनेक वक्ताओं ने संबोधित करते हुए किसानों की एकता पर बल देते हुए गिगनाऊ महापंचायत के फैसले अनुसार जेपी दलाल की रैली का मजबूती के साथ विरोध करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

नेताओं ने विरोध की अलग-अलग रणनीति बताई लेकिन बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेने के लिए सात सदस्य कमेटी का बैठक के अध्यक्ष हरपाल भंडवा की अध्यक्षता में गठन किया और बैठक में ओबरा कार्यक्रम के प्रतिनिधि किसान नेता मेवा सिंह आर्य और गोपीचंद बारवास पहुंचे। कमेटी के सर्वसम्मति से संयुक्त रूप से लिए गए फैसले को बैठक में सुनाते हुए किसान नेता मेवासिंह आर्य ने कहा कि सभी किसान संगठन एक है और आगामी 24 दिसंबर को ओबरा में होने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्म जयंती के कार्यक्रम का स्थान पूर्व में शिव मंदिर निर्धारित था जिसे बदलकर अब ओबरा चौक कर दिया गया है। ओबरा चौक पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होकर चौराहे पर बैठेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल के कार्यक्रम में खलल डालने का काम करेंगे।
सर्वसम्मति से हुए निर्णय के अनुसार जयंती का कार्यक्रम ओबरा चौक पर होगा और आगे का निर्णय संयुक्त रूप से बनी कमेटी विरोध के लिए मौके पर लेगी। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष और संयुक्त किसान मोर्चा नेता रवि आजाद ने कहा कि पहले जेपी दलाल ने सिंघानी में रैली का कार्यक्रम करने की घोषणा की लेकिन जब विरोध की घोषणा हुई तो जेपी दलाल ने किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर जयंती का कार्यक्रम रखने की घोषणा कर दी। उन्होंने अपील की है कि वह जेपी दलाल की रैली से दूरी बनाए और उसका बहिष्कार करें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे ओबरा के चौक पर पड़ाव डालें। ओबरा चौक से चारों तरफ मुख्य रास्ते जाते हैं जो रैली स्थल के लिए भी मुख्य मार्ग है। 24 दिसंबर के साथ ही भविष्य में भी लोहारु सहित पूरे हरियाणा में जेपी दलाल के राजनीतिक कार्यक्रमों का जोरदार विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में आजाद भुंगला,राकेश आर्य,देवीलाल,जयप्रकाश तक्षक, कृष्ण नंबरदार, महेंद्र जेवली,जयवीर सिंघानी, रामपाल सिंघानी,संदीप खरखड़ी, बिजेंद्र भूंगला,यज्ञपाल नांगल, संदीप ओला,सोमबीर मलिक,उमेद फरटिया,सुरेश जांगड़ा, अशोक शास्त्री,सुमेर बड़दू,विक्रम बोहरा,राहुल भूंगला, राजेश, ताराचंद, मुकेश धायल,राकेश रोहनात, प्रदीप खरखड़ी, मुकेश बुढ़ेड़ा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें