पदक विजेता खिलाड़ी अंजली सिवाच को सम्मानित करते डा. फूल सिंह धनाना। स्त्रोत स्वयं
भिवानी। मूल रूप से झज्जर के गांव जटवाड़ा और वर्तमान में डीसी कॉलोनी निवासी अंजलि सिवाच ने लुधियाना में आयोजित यूथ नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में अंडर-18 शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 16.02 मीटर की थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की।
अंजलि ने अपनी सफलता का श्रेय कोच अमित सोलंकी, पिता संदीप सिवाच, माता अंजू देवी और परिवार के बड़ों के आशीर्वाद को दिया। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्हें स्थानीय स्तर पर सम्मानित भी किया गया।
सेक्टर-13 में डा. फूल सिंह धनाना ने अंजलि को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा मौजूद रहे। पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावा, जिला पार्षद रेणू बाला, प्रधान दिलबाग सांगवान, प्रधान धर्मबीर नेहरा, राजपाल आईजी, रामदेव तायल, सूर्या तंवर एमसी, बलवान प्रधान, भूपेंद्र कोच और संदीप यादव एमसी ने भी उन्हें बधाई दी।
डाॅ. फूल सिंह धनाना ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अंजलि की सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।