तोशाम के मैन चौक पर आयोजित रैली में मौजूद कांग्रेस नेता एवं अभिनेता राज बब्बर, कांग्रेस उम्मीदव
तोशाम। तोशाम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी के समर्थन में मतदान की अपील करने सोमवार को कांग्रेस नेता एवं अभिनेता राज बब्बर व राजस्थान के चूरू लोकसभा क्षेत्र से सांसद राहुल कस्वां पहुंचे। रैली का आयोजन सोमवार दोपहर तोशाम के मैन चौक पर किया गया।
राज बब्बर ने कहा कि अनिरुद्ध चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की विरासत के असली दावेदार हैं। उन्होंने दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आपकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। इस चुनाव में लोगों ने कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना लिया है। रैली के बाद अनिरुद्ध चौधरी ने गामड़ी दिनोद, बजीना, रिवासा, ढाणी रिवासा, धारण, खरकड़ी सोहान, खरकड़ी माखवान, आलमपुर, पटौदी, कतवार, बुशान, हसान, रोढ़ा, देवावास, मंढाण गांव में जनसभा को संबोधित किया।