फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धूप निकलने पर चिड़ियाघर में चहलकदमी करते दिखे जानवर

Mon, 23 Dec 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के चिड़ियाघर में सर्दी के मौसम में धूप निकलने के बाद जानवर चहलकदमी करते दिखे। मां गीता के साथ शावक सिंघम और शेरा ने भी धूप में आराम फरमाया। वहीं मगरमच्छ के साथ नीलगाय के बच्चे भी घूमते दिखे। चिड़ियाघर में पहुंचे दर्शकों में बच्चे जानवरों को देखकर खुश नजर आए।
विज्ञापन


दरअसल, ठंड बढ़ने के साथ ही अधिकतम व न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस कारण ठंड से मनुष्यों के साथ-साथ पशु-पक्षी, जानवर भी घरों, घोसलों, बाड़ों में दुबकने को मजबूर हो जाते हैं। रविवार को दिन से अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी व तेज निकली धूप का लोगों के साथ-साथ चिड़ियाघर के जानवरों ने भी आनंद उठाया। मां गीता के साथ शावक सिंघम और शेरा ने भी धूप में आराम फरमाया। बाड़े में मगरमच्छ के साथ नीलगाय के बच्चे भी घूमते देखे गए। इनका चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं रविवार को छुट्टी होने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा चिड़ियाघरों में दर्शकों की भीड़ ज्यादा देखी गई। शहर के चिड़िया घर में फिलहाल चीता, शेर, नीलगाय, मगरमच्छ, दरियाई घोड़ा, भालू सहित विभिन्न पक्षी हैं जो दर्शकों को आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें