फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में प्लास्टिक के कट्टों में फिर मिले गोवंश के अंग

विज्ञापन
नाले से मिले गोवंश के अंग और मौके पर मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। पांच दिन में तीसरी बार गंदे नाले में गोवंश के अंग मिले। एक सिर और करीब सात खाल प्लास्टिक के कट्टों में मिलीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर करीब 150 पुलिस कर्मचारियों ने 70 से अधिक गोसेवकों के साथ मिलकर गंदा नाला, लोहारू रोड, दादरी रोड पर करीब पांच किलोमीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाया, मगर गोकशी के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन

नाले में गोवंश के अंग मिलने से कयास लगाए जा रहे थे कि आसपास ही गोकशी का खेल चल रहा है। फिलहाल गोवंश के अंगों को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है। वहीं पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि छह मार्च को लोहारू रोड स्थित गंदे नाले में गोवंश के 20 सिर, 36 खुर और 10 खाल प्लास्टिक के बंद कट्टों में मिली थीं। ढाणा रोड दादरी गेट वासी दयानंद छह मार्च को अपने ट्रैक्टर के साथ सेफ्टी टैंक खाली करने लोहारू रोड पर गंदे नाले के पास गया था। यहां उसे गोवंश का एक सींग दिखाई दिया। जिसकी सूचना उसने अपने मित्र गोसेवक को दी। गोसेवकों ने गोवंश को नाले में गिरने से मौत का मामला समझ सींग पकड़ बाहर निकालने का प्रयास किया तो प्लास्टिक का कट्टा बाहर निकला। इसमें गोवंश के 20 सिर, 36 खुर, 10 खाल मिलीं। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हरियाणा गोवंश संवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। नौ मार्च को फिर से नाले में गोवंश के करीब 24 खुर मिले, जिसके बाद गोसेवकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से नाले में पानी की सप्लाई रुकवा सर्च अभियान चलाने की मांग की। इसके तहत मंगलवार को पानी की सप्लाई रोकी गई और बुधवार को सर्च अभियान चलाया गया। नगर परिषद के कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे, वहीं करीब 150 पुलिसकर्मी और करीब 70 से अधिक गोसेवक पहुंचे। गोसेवकों ने नाले में सर्च अभियान चलाया, जिसमें अलग-अलग प्लास्टिक के कट्टों में गोवंश का एक सिर और सात खाल मिली थीं, जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद दफनाया गया।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर तक पुलिस और गोसेवकों ने खंगाले खेत, झाड़ियां
जिस तरह गंदे नाले में गोवंश के अंग मिले, उससे कयास लगाए जाल रहे थे कि आसपास ही कहीं गोकशी हो रही है। गोसेवकों ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई, जिसके बाद बुधवार को शहर थाने के कार्यकारी प्रभारी एसआई भूषण और एसआईएस इंस्पेक्टर कुलदीप के नेतृत्व में करीब 150 कर्मचारियों ने नाले के आसपास के क्षेत्रों, खेतों, बणी में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान करीब 70 गोसेवक भी पुलिस के सहयोग के लिए साथ रहे। करीब तीन घंटे के सर्च अभियान के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा।
वर्जन
बुधवार को भी गोवंश के अंग नाले में मिले हैं। केस पहले से ही दर्ज है और जांच की जा रही है। करीब पांच किलोमीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाया गया, मगर गोकशी से संबंधित कुछ नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है। हमारा प्रयास है कि मामले में संलिप्त लोग जल्द पकड़े जाएं।
विज्ञापन

- एसआई भूषण, कार्यकारी एसएचओ, शहर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें