फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया विधायक आवास पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विधायक आवास के बाहर प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने वीरवार को विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी कर्मियों ने हड़ताल के आठवें दिन लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए विधायक आवास पर पहुंची जहां तैनात सिटी थाना पुलिस ने उन्हें आवास के बाहर रोक दिया।
विज्ञापन

इस दौरान आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वहीं धरने पर बैठ गई। यूनियन व सीटू नेताओ ने कहा कि हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल व आंदोलन को लंबा खींचकर तोड़ना चाहती हैं, जिसे हरियाणा की आंगनबाड़ी कर्मी सहन नहीं करेंगी। हरियाणा सरकार 2018 में केंद्र सरकार द्वारा की गई घोषणा को लागू नहीं कर रही है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते महंगाई, बेरोजगारी व महिलाओं का शोषण बढ़ रहा है। आंगनबाड़ी कर्मियों की मेहनत की वजह से महिलाओं में खून की कमी व बच्चों के कुपोषण को रोकने मे कामयाब हुई है। इस दौरान प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रिया चांग व संचालन बबीता ने किया।
इस अवसर पर प्रदर्शन में ईश्वर देवी, रीटा चांग, रमन, प्रकाशवती, किरण, रोशनी कैरू, राजबाला, सुनीता, रितू चांग, राजबाला शर्मा, राजबाला निनाण, सत्यबाला मिताथल, बिमला बामला, सुषमा, प्रेम तिगड़ाना, सुनीता रिवाड़ी खेड़ा, मंजू अनीता बडे़सरा, प्रेम बवानीखेड़ा, सुनीता, ओमपति देवसर, रतन जिंदल, सीटू नेता राममेहर सिंह, अनिल कुमार, भीम सिंह, फूलचंद, रिटायर्ड कर्मचारी संघ नेता नरेश शर्मा, दलित अधिकार मंच संयोजक सुखदेव पालुवास, अनुराधा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें