फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिले में आज से 100 दिन चलेगा एनीमिया मुक्त अभियान

Mon, 10 Jun 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य की अध्यक्षता में अस्पताल में एनीमिया मुक्त अभियान को लेकर बैठक हुई। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले को एनीमिया मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 दिन एनीमिया मुक्त अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 11 जून से की जाएगी। अभियान के तहत बच्चों, किशोरों और महिलाओं में खून के सैंपल लेकर एनीमिया की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने कहा कि उचित आहार-विहार न लेने के कारण बच्चों, किशोरों-युवाओं, महिलाओं व अन्य वर्ग के लोगों में खून की कमी हो जाती है। इस कारण उन्हें पैरों में दर्द, एकाग्रता की कमी, शारीरिक दुर्बलता, चिड़चिड़ापन, भूख कम लगने समेत खासकर बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास भी रुक जाता है। ऐसे में विभाग द्वारा ऐसे मरीजों की पहचान करके उनका बेहतर इलाज कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत विभाग द्वारा एनीमिया मुक्त अभियान शुरू किया है। विभाग ने अब की बार 100 दिन तक यह अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जोकि मंगलवार से शुरू होगा। इस अभियान के लिए टीमों का गठन किया जा चुका है। चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
इस अभियान के तहत नागरिक अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिविर आयोजित किए जायेगें। इसके अतिरिक्त फील्ड स्टाफ गांव स्तर पर स्क्रीनिंग टेस्ट भी करेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष ने बताया कि सिविल सर्जन द्वारा सभी सीएचसी पीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों की बैठक कर जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीमों का गठन किया जा चुका है। कार्यक्रम के तहत छह टारगेट ग्रुप जिसमें 6 महीने से 5 वर्ष, 5 से 9 वर्ष, 10 से 19 वर्ष, 20 से 49 वर्ष के आयु के व्यक्तियों, गर्भवती महिला व स्तनपान करने वाली महिला के खून की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विशेष रूप से स्तनपान कराने वाली व गर्भवती महिलाओं के खून की जांच की जाएगी। आयरन की गोलियां वितरित की जाएंगी और इसी तरह बच्चों के लिए सिरप भी वितरित किया जाएगा। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी वर्कर व आशा वर्कर से आग्रह किया कि वे सभी महिलाओं और अन्य लोगों को अभियान के तहत जागरूक करें ताकि सभी लोग अभियान में हिस्सा लें और एनीमिया की जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें