फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर हुआ विस्तार व्याख्यान

Tue, 07 Oct 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पर विस्तार व्याख्यान और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से ट्रैफिक एसएचओ सुरेश कुमार और उनकी टीम ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसएचओ सुरेश कुमार ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क पर नियमों का पालन करना, यातायात सिग्नल को समझना और अपनी जिम्मेदारियों का ज्ञान रखना हर नागरिक की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जीवन को सार्थक बनाने और अपने लक्ष्य या मंजिल तक पहुंचने के लिए जब हम ये नियम अपने जीवन में अपनाते हैं, तभी ये नियम विकास की सीढ़ी के रूप में हमारा आधार बनते हैं। इस मौके पर प्रो. ईशा चौधरी, प्रो. अनीता शर्मा और प्रो. मुकेश भी मौजूद रहे और उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें