फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बंद रहेंगे जिले में सभी स्कूल व कॉलेज

विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार सोमवार से जिले के सभी स्कूल-कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इस आशय की जानकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार कोविड नियमों के चलते सभी शिक्षा संस्थानों को आगामी आदेशों तक बंद रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सोमवार से ही सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा कोई भी शिक्षा से संबंधित सरकारी व निजी संस्थान खुला नहीं रहेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव की ओर से जारी किए गए आदेशों के बाद जिला उपायुक्त ने इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में सभी स्कूल और कॉलेज सोमवार से आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। इस बात की पुष्टि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा ने की है। डीईईओ ने बताया कि सोमवार से सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त की तरफ से सख्त निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें