फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में भी शहरों की तर्ज पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी : श्रुति

Sun, 13 Jul 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव डाडम के सरपंच विजेंद्र सिंह के आवास पर जनप्रतिधियों से बातचीत करती सिंचाई मंत्री श्रुति चौ
विज्ञापन
तोशाम। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में भी शहरों की तर्ज पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत-संकल्प है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे अपनी जिम्मेदारियां सक्रिय रूप से निभाएं। मंत्री रविवार को गांव डाडम में सरपंच विजेंद्र सिंह के आवास पर जनप्रतिनिधियों से संवाद कर रही थीं।
विज्ञापन

श्रुति चौधरी ने आश्वासन दिया कि सरकार गांवों के विकास के लिए पूर्ण सहयोग दे रही है और किसी भी गांव में विकास की रफ्तार को थमने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पंच-सरपंच के रूप में जिन योग्य प्रतिनिधियों को चुना है, उन्हें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास को गति देनी होगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार की नीतियों के केंद्र में अंत्योदय की भावना है। जब भी कोई योजना बनाई जाती है तो उसका लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य रहता है।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान मंत्री ने मानसून को लेकर तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बाढ़ प्रबंधन को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी जिलों के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में भी सिंचाई के क्षेत्र में अहम कार्य हुए, जिनमें लोहारू तक पानी पहुंचाना एक बड़ी उपलब्धि रही। अब इस कार्य को और आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि टेल तक सभी को उनके हिस्से का पानी मिल सके।
एसवाईएल मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत पुराना विषय है और इसके समाधान को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं। केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है और जल्द इस पर कोई सार्थक निर्णय निकलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर डाडम गांव के सरपंच विजेंद्र सिंह ने भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. अशवीर नैन, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, राजकुमार जांगड़ा, वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, पूर्व चेयरमैन सुखबीर पंघाल सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें