फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: डाडम में जल्द शुरू कराएंगे खनन, जनता दरबार में बोले कृषिमंत्री-30 हजार लोगों का रोजगार पड़ा है ठप

Sat, 24 Dec 2022 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

कृषिमंत्री ने कहा कि 26 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए भी हम पूरी तरह से तैयार हैं। विपक्ष के हंगामे के अंदेशे पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पारदर्शिता से काम करती आ रही है। 
विज्ञापन
भिवानी में कृषिमंत्री जेपी दलाल ने लगाया जनता दरबार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने अपने आवास पर शनिवार को जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डाडम में जल्द खनन कार्य शुरू कराया जाएगा। खनन बंद होने से इलाके के 30 हजार लोगों का रोजगार भी ठप पड़ा है वहीं भवन निर्माण सामग्री भी महंगी हो गई है। 

विज्ञापन


दलाल ने कहा कि वे जल्द इस मसले पर मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। कृषिमंत्री ने कहा कि 26 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए भी हम पूरी तरह से तैयार हैं। विपक्ष के हंगामे के अंदेशे पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पारदर्शिता से काम करती आ रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लिए कोई मुद्दा नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल सुर्खियों में रहने के लिए वाकआउट करता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की नीतियों के चलते लोगों के काम घर बैठे हो रहे हैं। अब काम के लिए नेताओं के पीछे घूमने की प्रवृत्ति को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश की उन्नति के लिए सबसे पहले किसान की उन्नति होना जरूरी है। इस मौके पर लोगों की समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें