फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: छह साल बाद 10वीं के 1500 ट़ॉपर विद्यार्थियों को फिर मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक भारद्वाज
विज्ञापन

भिवानी। छह साल बाद प्रदेश के 10वीं कक्षा के ट़ॉपर विद्यार्थियों को दो साल तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रदेशभर से 10वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले 1500 टॉपर विद्यार्थियों को 11वीं और 12वीं कक्षा तक पढ़ाई जारी रखने पर कुल 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्रवृत्ति पाने के लिए विद्यार्थी का 11वीं और 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय से जुड़ा होना अनिवार्य है।
छात्रवृत्ति योजना राज्य बोर्ड के अलावा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाण पत्र (आईएससीई) के विद्यार्थियों के लिए भी लागू होगी, लेकिन अंकों के न्यूनतम प्रतिशत और चयनित विद्यार्थियों की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है। प्रदेश सरकार हर वर्ष दसवीं कक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह छात्रवृत्ति देती है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई बिना रुकावट के जारी रख सकें। यह योजना कोविड-19 के दौरान वर्ष 2019 में बंद हो गई थी, जिससे विद्यार्थियों में निराशा फैल गई थी। अब 2025 से इसे फिर से लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए अगर विद्यार्थी ने 10वीं कक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से की है तो उसके लिए 90 फीसदी अंक जरूरी हैं। यदि विद्यार्थी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाण पत्र दिल्ली से मान्यता स्कूल से पढ़ा हो तो 10वीं कक्षा में 95 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे 1300 विद्यार्थी, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल के 180 व भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाण पत्र से मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे 20 टाॅपर विद्यार्थी छात्रवृति के लिए चयनित होंगे। सरकार ने छात्रवृत्ति की पूरी जिम्मेदारी गुरुग्राम स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को दी है।
दसवीं में प्राप्त अंकों के हिसाब से तैयार होगी मेरिट लिस्ट
अब 10वीं कक्षा में प्राप्त अंक के हिसाब से विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट छात्रवृत्ति के लिए तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में प्रदेशभर से 1500 टॉपर चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। वहीं, पहले सरकार की ओर से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के तहत विद्यार्थियों का चयन किया जाता था, लेकिन इस बार सरकार ने इस पैटर्न को बदल दिया है।
विज्ञापन

वर्जन.....
दसवीं कक्षा में टॉपर विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की ओर से छात्रवृत्ति दी जाती है। जिन विद्यार्थियों के 10वीं कक्षा में 90 व 95 फीसदी व इससे अधिक अंक हैं, उन्हें छात्रवृत्ति मिलेगी। यह छात्रवृत्ति सरकार द्वारा सीधे विद्यार्थी के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। - निर्मल दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें