फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एडीसी ने समाधान शिविर में सुनीं 50 समस्याएं

Mon, 01 Jul 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में लोगों की समस्याएं सुनते एडीसी हर्षित कुमार। 
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में एडीसी हर्षित कुमार ने सोमवार को सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एडीसी ने लोगों की प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, पुलिस विभाग से संबंधित, राशन कार्ड तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों आदि से संबंधित मामलों की 50 समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इन मामलों को प्राथमिकता के साथ निपटाने बारे जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक कार्य दिवस में जिला स्तर पर लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में व उपमंडल में मंडलाधीश कार्यालय में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी व अनेक फरियादी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें