फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिले के 130 गांवों में ई-टेंडरिंग से होंगे 12.65 करोड़ रुपये से काम, सुधरेंगे शिवधाम

Mon, 01 Jul 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जूई के ​शिव धाम में बैठने के लिए रखीं कुर्सियां।
विज्ञापन
भिवानी। जिले के 130 गांवों में ई-टेंडरिंग के जरिये 155 शिवधामों (श्मशान घाट) की हालत सुधारी जाएगी। इसके लिए सरकार ने 12.65 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी है। कुछ गांवों के तीन-चार शिवधामों को सुधार के लिए चिह्नित किया गया है, जिनके अंदर तीन लाख से 15 लाख रुपये तक का बजट खर्च होगा। इन सुधार कार्याें के ई-टेंडर एक माह के अंदर होंगे। इसके बाद इनमें चहारदीवारी, पक्का रास्ता निर्माण, बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


चिह्नित शिवधामों के जीर्णोद्धार के लिए अलग-अलग राशि का बजट जारी हुआ है। इन शिवधामों की हालत और व्यवस्थाओं के लिए पंचायती राज तकनीकी विंग के अधिकारियों ने सर्वेक्षण कराया था। इसके बाद ही इनके एस्टीमेट तैयार कर सरकार से संभावित बजट मांगा गया। ई-टेंडरिंग एक माह के अंदर शुरू हो जाएगा।

जिले के इन गांवों के शिवधामों में होंगे काम
जिले के गांव ओरंगनगर, बलियाली, भैंणी ठाकरान, बोहल, चांग, जमालपुर, कुंगड़ छोटा पाना, लोहारी जाटू, मिलकपुर, मुंढाल कलां, नाथूवास, पपोसा, प्रेमनगर, पूर, रामुपुरा, रतेरा, रोहनात, सीपर, सिवाड़ा, सूई, सुमराखेड़ा, धारेडू, कोंट, मानहेरू, नांगल, पहलादगढ़, राजगढ़, उमरावत, अकबरपुर, अलाउद्दीनपुर, अजीमपुर, बडदूचैना, बासकुडल, बहल, बिठन, बिसलवास, बुढेड़ा, देवसर, ढाणी अहमद, ढाणी हंट, ढाणी लक्ष्मण, ढाणी रामजस, फरटिया कहर, गैंडावास, गोकलपुरा, गोठड़ा, गुढा, हालुवास, झांझडा हसनपुर, झांझडा श्योराण, कालोद, कासनी कलां, खेड़ा, मंढोलीकलां, मनसरवास, मोहिला, ओबरा, रुपाना, सलीमपुर, समसावास, सेहर, सिंघानी, सोरड़ा जद्दीद, सुधीवास, सुखदेव सिंहका बास, सुरपुराकलां, सुरपुरा खुर्द, तलवानी, अलखपुरा, बाबरवास, बादलवाला, बहरान, बजीना, बापोड़ा, भारीवास, बिलजलानावास, चहड़कलां, छपार जोगियान, दांगकलां, दांग खुर्द, दरियापुर, देवावास, देवराला, ढाणी कतवार, ढाणी मिरान, ढाणी रिवासा, दिनोद, गारनपुरा, गोपालवास, हसान, हेतमपुरा, इंदीवाली, ईशरवाल, जैनावास, झावरी, झुल्ली, जूई बिचली, जूईकलां, कैरू, कैरू द्वितीय, खानक, खारियावास, खरकड़ी माखवान, खरकड़ी सोहान, खावा, लाडियावाली, लालावास, लक्ष्मणपुरा, लेघां, लोहानी, निगाना खुर्द, पिंजोखरा, राजपुरा खरकड़ी, सरल, साहलेवाला, सुंगरपुर, तोशाम शामिल हैं।
विज्ञापन


शिवधामों में सुविधा नहीं, प्रेमनगर में तो शिवधाम तक रास्ता भी नहीं
जिले के अधिकतर गांवों के शिवधाम गांव से बाहर वीरान जगह पर बने हैं, जहां सुविधाएं तो दूर वहां तक जाने का रास्ता तक पक्का नहीं है। गांव प्रेमनगर में तो शिवधाम तक जाने का रास्ता ही नहीं है। बारिश के दिनों में शिवधाम तक जाने के लिए भी पानी का दरिया पार कर जाना पड़ता है, क्योंकि बारिश में यहां जलभराव होता है। कई बार ग्रामीण ट्रैक्टर पर शव रखकर शिवधाम तक जाते हैं। अब यहां पर रास्ता पक्का होगा और शिवधाम में जरूरी व्यवस्थाएं कराईं जाएंगी।



जिले के गांवों में शिवधामों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इनमें पक्का रास्ता, चहारदीवारी, पानी की टंकी और बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए सरकार की तरफ से बजट मंजूर हो चुका है। गांवों के शिवधामों की पहचान पहले ही की जा चुकी है, जिनके अंदर जरूरत के हिसाब से अलग-अलग काम कराए जाएंगे। ये कार्य ई-टेंडरिंग से होंगे, जिनकी प्रक्रिया एक माह में पूरी कर ली जाएगी और फिर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-संभव जैन, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज तकनीकी विंग, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें