फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख रुपये देकर सिपाही भर्ती परीक्षा पास करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तीन लाख रुपये देकर हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में खुद की जगह अन्य से परीक्षा पास होने वाले आरोपी योगेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने नौ लाख रुपये में डील की थी और तीन लाख रुपये पास होने के बाद दे दिए थे। बाकी राशि बाद में देनी थी, मगर पहले ही यह मामला उजागर हो गया। सीआईए द्वितीय ने आरोपी उम्मीदवार को पकड़ा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा एजेंट थाना सदर भिवानी ने प्रबंधक थाना सदर भिवानी को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। सुरक्षा एजेंट ने बताया कि जिले में एक गिरोह है, जो हरियाणा पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा वर्ष 2021 में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने व अभ्यर्थियों के आधार कार्ड व एडमिट कार्ड में फोटो की मिक्सिंग करके अभ्यर्थी की जगह दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने व दिलवाने का कार्य करता है। गिरोह के गुर्गे धोखाधड़ी करके पेपर में अन्य फर्जी अभ्यर्थी को बैठाकर पेपर पास करवाते हैं। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। मामले में तीन अप्रैल को सीआईए द्वितीय के एएसआई रमेश ने परीक्षा में धोखाधड़ी से पास होने वाले एक आरोपी को हांसी गेट चौक से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान योगेश निवासी बरोदा जिला सोनीपत के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने परीक्षा पास कराने के लिए कलम सिंह के साथ डील की थी। डील नौ लाख की थी। जिसमें परीक्षा पास होने पर तीन लाख रुपये और बाकी छह लाख बाद में देने थे। परीक्षा पास होने पर वह तीन लाख रुपये कलम सिंह को दे चुका है और बाकी राशि देने से पहले ही यह मामला उजागर हो गया। जांच इकाई की ओर से इस केस में अब तक 23 आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है। एएसआई रमेश ने बताया कि आरोपी योगेश को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें