भिवानी। हनुमान गेट पीपली वाली जोहड़ी क्षेत्र में नशे का सामान बेचते हुए एक आरोपी को पुलिस ने काबू किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी से हेरोइन बरामद हुई।
शहर पुलिस थाना की टीम ने हनुमान गेट फाटक पीपली वाली जोहड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नशे के पदार्थ को बेचने के बारे में सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र वासी कृष्ण के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से 3.44 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। संवाद