फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कूड़े के ढेर पर शहर, मुख्य सड़कों तक फैला कचरा

Wed, 19 Aug 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के घंटाघर चौक पर सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर।  - फोटो : 1
विज्ञापन
भिवानी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। भिवानी, लोहारू और बवानीखेड़ा में करीब 2200 टन कचरा जमा होने से हालात बिगड़ गए हैं। कचरे के ढेर अब मुख्य रास्तों तक फैल गए हैं और इनमें वाहनों के टायर फंसने लगे हैं।
विज्ञापन

वहीं हड़ताली कर्मचारियों ने तीनों निकायों के मुख्य गेट पर ताले जड़कर दो घंटे प्रदर्शन किया और इसके बाद सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। वहीं कचरा उठान की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर नगर परिषद अधिकारियों और प्रशासन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर भिवानी नगर परिषद के कर्मचारियों ने हड़ताल के 13वें दिन कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
करीब दो घंटे तक गेट के सामने नारेबाजी करने के बाद कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। तालाबंदी के दौरान बाहर से कोई व्यक्ति अपना काम कराने कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सका और कार्यालय के अंदर मौजूद लोग भी बाहर नहीं आ सके।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी यूनियन नेता पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखा रही है। 13 दिनों से हड़ताल के बाद भी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठायाा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें