फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चौथी मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

Wed, 19 Aug 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला मौत मामले में  कार्रवाई करते जांच अ​धिकारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह वार्डों की तरफ जाने वाली लॉबी में चौथी मंजिल से नीचे गिरने से आजाद मोहल्ला निवासी 75 वर्षीय खजानी देवी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दिनोद गेट पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के बेटे सुनील ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। वे दो भाई और पांच बहन हैं तथा सभी शादीशुदा हैं। उसने बताया कि उसकी मां मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से सैर के लिए निकली थीं। इसके बाद उसे पुलिस से हादसे की जानकारी मिली। सुनील ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी मां की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि वार्डों की तरफ जाने वाले बंद रास्ते की लॉबी से महिला के नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दिनोद गेट पुलिस चौकी की जांच अधिकारी पूनम ने बताया कि मृतका के बेटे सुनील के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें