फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के 86 नए मरीज मिले, 41 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामले फिर से बढ़ने शुरू हो गए है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के 86 नए मरीज सामने आए हैं, वहीं 41 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में मिले संक्रमितों का आंकड़ा 3818 हो गया है। हालांकि इनमें से 3391 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 317 सक्रिय मरीज है, जिनमें से 238 ग्रामीण और 79 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं। वहीं, जिले के कोरोना संक्रमितों में से 293 को होम आइसोलेट किया हुआ है, जबकि 24 को अस्पताल में दाखिल किया हुआ है। इनमें से नागरिक अस्पताल में पांच, चुघ अस्पताल में चार, ईएसआई में दो, पीजीआईएमएस रोहतक में दो, हिसार मेें छह, गुरुग्राम में चार, दिल्ली में एक मरीज को दाखिल किया हुआ है। वहीं, जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 238 संक्रमित है, जिनमें से सीएचसी क्षेत्र धनाना में 35, सीएचसी कैरू में 28, सीएचसी लोहारू में 44, सीएचसी मानहेरू में 31, सीएचसी मीरान में 41, सीएचसी तोशाम में 32 और सीएचसी जमालपुर में 27 सक्रिय मरीज है।
------
जिले में 2915 लाभार्थियों को लगाए कोरोनारोधी टीके -
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार वैक्सीनेशन अभियान जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 2915 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई है, जिनमें से 2548 को पहली और दूसरी डोज लगाई है, जबकि 367 को बूस्टर डोज लगाई है। शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों को चार, फ्रंट लाइन वर्कर को तीन, 15 से 17 आयु के किशोरों को 1474 डोज, 18 से 44 आयु के किशोरों को 1183 डोज, 45 से 60 आयु के लाभार्थियों को 120 डोज और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 131 डोज लगाई है। जिले में 849423 को पहली और 745049 को दूसरी डोज लगाई हैं। वहीं अब तक 5677 को बूस्टर डोज लगी है। संवाद
विज्ञापन

------
वर्जन :
कोरोना से बचाव के लिए सावधानी और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ना आवश्यक है। ऐसे में पौष्टिक आहार का सेवन करें और सुबह-शाम के समय हल्के व्यायाम करते रहे। सरकारी गाइडलाइन के अनुसार कोविड सुरक्षा नियमों का पालन करें और वैक्सीन की डोज लगवाएं।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें