फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में 84 लाख का घोटाला

Thu, 14 Aug 2014 12:21 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
डुप्लीकेट आधार कार्ड के सहारे एक प्राइवेट बैंक में 11 खाते खोले गए और करीब 84 लाख का घपला किया गया। घपला सामने आने के बाद बैंक ने कुछ कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चिड़ियाघर मोड़ स्थित एक प्राइवेट बैंक में घपले का मामला प्रकाश में आया है। घपला फर्जी आधार कार्ड के सहारे बैंक खाते खोलने और करीब 84 लाख के घोटाले का है। मामला सामने आया तो बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मामले को लेकर कुछ बैंक कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया। बैंक मैनेजर ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस में दी शिकायत में बैंक मैनेजर ने 84 लाख के घोटाले की बात कही है। 11 अकाउंट खोलकर धोखाधड़ी की गई है।

पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर एक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे सिविल लाइन थाना से एसएचओ कुलदीप ने बताया कि विनय ढिल्लो नामक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। करीब 84 लाख के घोटाले का आरोप है। बैंक अधिकारियों ने इस बारे में बताया कि कुछ बैंक कर्मचारियों की भी घपले में मिलीभगत सामने आई है। जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। बैंक अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें