फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 75 नए मरीज मिले, 1350 के सैंपल भेजे लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर लगातार अपने पांव पसार रही है। सोमवार को आई मीडिया बुलेटिन में कोरोना के 75 नए मरीज सामने आए हैं और 50 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 695 हो गई है। हालांकि इनमें से 132 मरीज स्वस्थ हैं और दो की मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। वहीं दूसरी ओर जागरूकता अभियान के बावजूद जिलावासी लापहरवाही बरत रहे हैं। बाजार में न तो सामुदायिक दूरी के नियम का पालन हो रहा है और न ही चेहरे पर मास्क लगा रहे हैं। ये लापरवाही कोरोना की तीसरी लहर का मुख्य कारण भी बन सकती है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के फिलहाल 561 सक्रीय केस हैं, जिनमें से शहरी क्षेत्र में 357 और ग्रामीण क्षेत्र में 204 मरीज हैं। इनमें से पांच मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। वहीं, 556 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं। रविवार को कोरोना की जांच के लिए 1350 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार सुबह तक आएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में तीन कंटेंनमेंट जोन बनाए हुए हैं। वहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीज का स्वास्थ्य भी सामान्य है। संक्रमित को हल्की खांसी और हल्का जुकाम है। उसके परिजनों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई हुई है।
------
सीएचसी अनुसार कोरोना संक्रमितों की जानकारी -
सीएचसी मरीज
धनाना 44
कैरू 30
लोहारू 27
मानेहरू 45
मीरान 14
तोशाम 27
जमालपुर 17
--------
शहर के बाजार बन सकते हैं कोरोना बम -
शहर के बाजार में आने वाले ग्राहक और दुकानदारों के चेहरे पर न तो मास्क है और न ही उचित सामुदायिक दूरी। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों के बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण को संजीवनी मिल रही है। शहर के मुख्य बाजार घंटाघर, बिचला बाजार, सराय चौपटा, दिनोद गेट, हांसी गेट, रोहतक गेट, महम गेट और फैंसी चौक क्षेत्र में कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हो रहा है। लोगों की लापरवाही ही बाजार में कोरोना बम फोड़ने का काम करेगी। ऐसे में समय पर सावधानी नहीं रखी गई तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
विज्ञापन

-------
वर्जन :
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को जागरूकता का परिचय देते हुए कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। जिले में वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। आमजन से अपील है कि जो भी वैक्सीन के लाभार्थी हैं वे समय पर टीकाकरण जरूर करवाएं, ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। साथ ही कोरोना के लक्षण होने पर स्वास्थ्य की जांच जरूर करवाएं, ताकी संक्रमण का समय पर पता चल सके और संक्रमित को उचित उपचार मिल सके।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें