फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नगर परिषद करवाएंगी हाउस टैक्स सर्वें

विज्ञापन
विज्ञापन
आय शहर में नगर परिषद करवाएगी हाउस टैक्स सर्वे
विज्ञापन

भिवानी। ड्रोन सर्वे के बाद नगर परिषद अब हाउस टैक्स के लिए डोर-टू-डोर सर्वे करेगी। एक फरवरी से शुरू होने वाले सर्वे के लिए 10-10 सदस्यीय तीन टीमों का गठन किया है। सर्वे का काम एक महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंगलवार को नगर परिषद की मीटिंग में हाउस टैक्स के सर्वे के बारे में निर्णय लिया गया। चेयरमैन रणसिंह यादव की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में फरवरी माह से हाउस टैक्स सर्वे कराए जाने का प्रस्ताव पास किया। इसके साथ ही नप की आय में इजाफा करने के लिए दमकल केंद्र के बाहर मार्केट बनाए जाने, कच्ची गलियों का निर्माण करवाने, स्ट्रीट लाइट लगाने सहित करीब 12 प्रस्तावों पर सर्वसहमति से मुहर लगी।
इन प्रस्तावों पर लगी स्वीकृति की मुहर
- शहर में हाउस टैक्स सर्वे कराने
- दमकल केेंद्र के दोनों तरफ दुकानें बनाने
- अमृत योजना के तहत पार्कों का सौंदर्यकरण
- नप पशु फाटक का सौंदर्यकरण
- कच्ची गलियों में इंटर लॉकिंग लगाने
- स्ट्रीट लाइट नई लगाने
-हाई मास्क लाइट खरीदने
- शहर में दस नए शौचालयों का निर्माण
- शहर के चौराहों पर बस स्टॉप का निर्माण
- सेक्टर-13 व 23 की सभी सड़कों का निर्माण
--
पहली बार तीनों चेयरमैन एक साथ दिए दिखाई
चुनाव के समय चेयरमैन की कुर्सी को लेकर मामन चंद, रणसिंह यादव व विजय पंचगांवा के खींचतान के बावजूद शहर के विकास को पटरी पर लाने के लिए ये तीनों ही एक साथ है। मंगलवार को हुई मीटिंग में तीनों लोग उपस्थित रहे। तीनों ने एक साथ मिलकर विकास के मुद्दों पर सहमति बनाई।
विज्ञापन

--
मुख्य रूप से ये रहे हाउस मीटिंग में उपस्थित
नप सचिव आरके महता, नप एमई सुंदर श्योराण, पार्षद रेखा राघव, पार्षद राजकुमार, मुकेश रहेजा, हरिराम, पवन सैनी, रोशन लाल, नरेंद्र सर्राफ, नरेंद्र तंवर, विनोद चावला, गोबिंद उर्फ बिल्लू बादशाह, विजय तंवर, सचिन जूस वाला, आकाश मस्ता, दलवीर उर्फ छोटू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

--
चेयरमैन ने किया अटल केंद्र का उद्घाटन
भिवानी। नप चेयरमैन रणसिंह यादव ने नप परिसर में ही बनाए गए अटल केंद्र का उद्घाटन किया। चेयरमैन ने कहा कि इस केंद्र पर शहर के लोग आसानी से अपने आधार कार्ड व पेंशन बनवा सकते है। अब शहर के लोगों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें