फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु नाटिक यमराज की पृथ्वी यात्रा शीर्षक से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु नाटिका यमराज की पृथ्वी यात्रा शीर्षक से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। वैश्य कॉलेज में सड़क सुरक्षा चेतना यात्रा पहुंचने पर फाउंडेश्न ग्रुप के बच्चों ने सड़क सुरक्षा को लेकर लघु नाटिका प्रस्तुत कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। पहले नाटक शीर्षक, यमराज की पृथ्वी यात्रा को बहुत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। दूसरा नाटक जिंदगी ना मिलेंगी दोबारा प्रस्तुत कर बच्चों को संदेश दिया कि सड़क पर सावधानी ही बचाव है और हमें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की पहल पर आईजी ट्रैफिक एंड हाइवे के सानिध्य में राजीव रंजन की अगुवाई में सोमवार सड़क सुरक्षा चेतना यात्रा वैश्य कॉलेज भिवानी में पहुंची। सड़क सुरक्षा क्लब, वैश्य कॉलेज ने इस यात्रा का स्वागत किया। रोड सुरक्षा क्लब के नोडल ऑफिसर डॉ. कृष्ण कुमार व मीडिया प्रभारी संजय गोयल ने बताया कि इसी कड़ी में वैश्य कॉलेज, भिवानी के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब के संयोजक डॉ. नरेंद्र चाहर ने विद्यार्थियों को सड़क पर होने वाली दुर्घटना से बचाव के तरीके संबंधी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नोडल ऑफिसर डॉ. कृष्ण शर्मा ने प्रतियोगिता संबंधी जानकारी दी। इसमें विभिन्न संकायों केे दो-तीन विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल रतन सिंह, डॉ. विपिन गुप्ता व पूनम वर्मा ने सभी निबंधों का मूल्यांकन किया। प्रथम स्थान सुष्मिता, एमए, प्रथम हिंदी विभाग, द्वितीय स्थान अनामिका, एमकॉम प्रथम व तृतीय स्थान आसिमा, बीएससी मेडिकल ने प्राप्त किया। राज्य सरकार हरियाणा द्वारा संचालित रोड़ सेफ्टी काउंसिल द्वारा इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. दीवान सिंह राजन ने विजेताओं को बधाई दी और इस प्रयास को सराहनीय बताया। राजीव रंजन मेंबर रोड सेफ्टी काउंसिल, डॉ. आरपी सांगवान मेंबर रोड सेफ्टी काउंसिल, रोशन लाल, ट्रासर्पोट इंस्पेक्टर आरटीए ऑफिस, पवन भारद्वाज, एसएचओ ट्रैफिक व सभी शिक्षक, गैर शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो : 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें