भिवानी। थाना सदर पुलिस ने रात के समय मकान में घुसकर महिला व उसकी पुत्र वधू के साथ मारपीट करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाश, नितिन, बजरंग, जॉनी व अंकित निवासी कलिंगा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कलिंगा निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जून की रात को आरोपी मनीष व टोनी अन्य व्यक्तियों के साथ उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उस पर व उसकी पुत्रवधू के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी खरक कला के सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने मकान में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से वारदात वाले दिन प्रयोग की गई दो डंडे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।