फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बैंक के रहन जमीन को मिलीभगत कर बेचा

Sat, 14 Jun 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक बवानीखेड़ा में लोन की एवज में रहन जमीन को आरोपी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर बेच डाला। जिसके बाद मामले की शिकायत बैंक मैनेजर ने पुलिस अधीक्षक को दी। इस संबंध में बवानीखेड़ा पुलिस थाना में आरोपी किसान व हलका पटवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक बवानीखेड़ा के मैनेजर रमेश कुमारी ने बताया कि भोला सिंह ने उनके बैंक से लोन के लिए 17 दिसंबर 2010 को आवेदन किया था। जिसकी एवज में भोला सिंह ने अपनी 26 कनाल जमीन 17 दिसंबर 2010 में रहन कर दी थी। रहन के बाद जितनी भी जमाबंदी बनी उन सभी में बैंक का लोन दर्ज होता रहा है।
लोन की जानकारी होते हुए भी भोला सिंह ने अपनी जमीन की 13 अप्रैल 2015 को रजिस्ट्री करा दी। दूसरी रजिस्ट्री 30 मार्च 2018 को कराई गई। जिसका इंतकाल भी दर्ज हो गया। राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत कर आरोपी ने जमीन को बेच बैंक को वित्तीय नुकसान पहुंचाया है। जबकि लोन भी नहीं चुकाया है। इस संबंध में बैंक की तरफ से 27 अगस्त 2020 और 27 अक्तूबर 2022 को भी शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

इस मामले में बैंक शाखा प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। जिसके बाद अब इस मामले में आरोपी किसान भोला सिंह व बवानीखेड़ा का हलका पटवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें