फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध ठेके से 40 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
नौरंगाबाद टोल स्थित अवैध रूप से बने शराब ठेके पर कार्रवाई करती टीम। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर गांव नौरंगाबाद के समीप निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने एक ठेके पर छापा मारा। ठेका अवैध रूप से चलाया जा रहा था और उसके अंदर काफी मात्रा में बिना परमिट की शराब भी बरामद हुई।
विज्ञापन

इस दौरान पता चला कि दो माह पहले ही इस ठेके का लाइसेंस रद्द हो चुका है। इसके बाद भी यहां पर शराब बिना परमिट के ही बेची जा रही है। शराब ठेके के अंदर से अंग्रेजी, देसी व बीयर की 40 पेटी शराब बरामद की। सीआईडी निरीक्षक आजाद सिंह ने इस दौरान मिली शराब के मिलावटी होने की आशंका भी जताई, जिसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि एक्साइज विभाग के बीट इंचार्ज के खिलाफ भी इस मामले में कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। इस दौरान एक्साइज विभाग के ईटीओ शमशेर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की सूचना पर इस ठेके पर छापा मारकर 40 पेटी अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें