फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर आज 3817 परीक्षार्थी देंगे नीट

विज्ञापन
राजकीय कन्या विद्यालय का मुख्य द्वार।
विज्ञापन
भिवानी। जिलेभर में रविवार को सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) में 3817 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र तक रोडवेज की शटल बस सेवा उपलब्ध कराई गई है जबकि सभी केंद्रों पर प्राथमिक उपचार किट और एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

नीट को लेकर उपायुक्त साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में केवल केंद्र अधीक्षक ही आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित स्थान पर मोबाइल फोन का प्रयोग कर सकेगा। इसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति को मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
डीसी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभिभावकों के बैठने की भी समुचित व्यवस्था की जाए ताकि गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र अधीक्षक और अन्य नियुक्त अधिकारियों को पुलिस, मेडिकल ऑफिसर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क नंबर उपलब्ध होने चाहिए ताकि आपात स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन

जीएम रोडवेज को प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल व्यवस्था और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जनरेटर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
डीसी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या परीक्षार्थियों को भ्रमित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी और बायोमेट्रिक व फ्रिस्किंग प्रक्रिया के दौरान भी विद्यार्थियों को असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें