फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर टोल टैक्स मसले पर नितिन गडकरी से मिलेंगे: चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर टोल टैक्स लगाना किसान विरोधी फैसला : चौटाला
विज्ञापन

तोशाम। सांसद दुष्यंत चौटाला ने ट्रैक्टर पर टोल टैक्स को किसान विरोधी फैसला बताया है। सरकार से फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए इनेलो सांसद ने कहा कि इस बाबत जल्द ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे।
रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने ट्रैक्टर को किसान का एक गाडा घोषित किया था जिसमें यह व्हीकल ट्रांसपोर्ट में शामिल नहीं था। लेकिन अब सरकार ने ट्रैक्टर को ट्रांसपोर्ट में शामिल कर किसानों के साथ कुठाराघात किया है। अब ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन पर 15 सौ की जगह 28 हजार रुपये का खर्च आएगा। फैसले की वापसी के लिए जल्द ही वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मावती फिल्म पर उठ रहे विवाद की बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि जिस तरीके से चर्चाएं आ रही हैं, एतिहासिक धरोहर के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसी कोई आपत्ति है तो सरकार को मूवी व्यू करवानी चाहिए फिर भी आपत्ति हो तो मूवी को बैन कर देना चाहिए। प्रदेश में विभिन्न दो स्थानों जाटों की जसिया में व सांसद सैनी की जींद में रैली की बाबत इनेलो सांसद ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना मुख्यमंत्री का काम है। लेकिन सरकार इसमें बार-बार विफल रही है। इस मौके पर इनेलो के जिला प्रधान सुनील लांबा, पूर्व हलका प्रधान अनूप बागनवाला, सतीश बैनीवाल, राजेश भारद्वाज, नरेश रापडिय़ा, सुखबीर संडवा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें