फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट ट्रॉफी में अंपायर, स्कोरर व कमेंट्रेटर होंगे दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट ट्रॉफी में दिव्यांग बनेंगे अंपायर, स्कोरर व कमेंट्रेटर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
30 नवंबर से तीन दिसंबर (विकलांग दिवस) तक होने वाली दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी में अंपायर, स्कोरर और कॉमेंट्रेटर दिव्यांग ही होंगे। ये जानकारी पीसीसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया और आयोजन समिति के चेयरमैन संजय गोयल और महासचिव रवि चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि देश में पीसीसीएआई की ओर से विश्व विकलांग दिवस उत्सव पर देश में पहली बार यहां भीम स्टेडियम में दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में देश भर के 18 राज्यों से दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे और इन खिलाड़ियों को पहली बार पिंक बॉल से वन डे मैच की तरह 40-40 के ऑवर खिलाए जाएंगे। ताकि इस प्रकार की स्पर्धा से भारत के दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम एशिया कप के लिए मजबूती से तैयार हो सके। उन्होंने बताया कि ट्रॉफी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है। प्रवक्ता अशोक भारद्वाज ने बताया कि पीसीसीएआई के सीईओ रविंद्र भाटी, फिल्म अभिनेता अजीज उत्साही और ओशिम खेत्रपाल 30 तारीख को उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें