झील से महिला के शव को निकलवाती पुलिस।
- फोटो : BHiwani
तोशाम। तोशाम झील में 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। शुक्रवार सुबह झील के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी की झील के अंदर शव दिखाई दे रहा है। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और झील के अंदर से शव को बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी उसी पर कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया है और शव एक अज्ञात महिला का है जिसकी जांच पड़ताल जारी है। शव पर कोई चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे थे। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है, जैसे ही पता चलेगा और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आएगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। महिला की शनाख्त के लिए शव 72 घंटे के लिए शव गृह में रखवा दिया है।