फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 25 नए मरीज मिले, 35 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण के मंगलवार को 25 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना की तीसरी लहर का आंकड़ा 3804 हो गया है। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामले कम होते ही बाजार में लापरवाही बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

बाजार में ग्राहक और दुकानदारों के चेहरे से मास्क और उचित सामुदायिक दूरी गायब है। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में 3804 मरीज मिले चुके हैं, जिनमें से 3487 स्वस्थ हो चुके है और 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के फिलहाल 307 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 226 मरीज ग्रामीण और 81 शहरी क्षेत्र से हैं। इनमें से 290 को होम आइसोलेट और 17 को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मंगलवार को कोरोना जांच के 1350 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। वहीं जिले के 1064 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
नियमों का पालन करें
कोरोना संक्रमण की गति लगातार कम हो रही है। आमजन से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। सार्वजनिक जगहों पर मास्क और उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें