फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 20 से अधिक विद्यार्थी यूक्रेन में कर रहे मेडिकल की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रूस और यूक्रेन में तनाव की स्थिति है। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जिले के करीब 20 विद्यार्थी गए हैं। इन विद्यार्थियों के परिजन चिंतिन है। वे रोजाना फोन पर वीडियो कॉल पर उनकी खैरियत पूछ रहे हैं और हालातों के बारे में जानकारी ले रहे है।
विज्ञापन

मंगलवार को कुछ शहरों से सकारात्मक सूचना मिली है। जिले से करबी 20 छात्र-छात्राएं मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन के विभिन्न शहरों में गए हुए है, जिनमें मुख्य शहर पोलतावा, खारकिव, डॉल्फिन आदि हैं।
सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सविता घणघस ने बताया की उनकी बेटी नैना सिंह यूक्रेन के शहर पोलतावा में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। वह द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उन्होंने कि नैना 30 अगस्त को अपनी छुट्टियां खत्म होने के बाद यूक्रेन गई थी। नैना जिस जगह है, वहां पर हालात सामान्य है और बुधवार से उसके कॉलेज फिर से खुलने जा रहे है। यूक्रेन में हुए तनाव की वजह से उनकी अब तक ऑफलाइन कक्षाएं चल रही थीं। सविता घणघस ने बताया कि जिले से 20 से 25 विद्यार्थी मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें