फ्री वेट में थिलौड़ ने बुशान को हराया
तोशाम
बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थिलोड़ में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के संचालक धर्मबीर पिलानियां ने खेलों शुभारंभ किया। इस अवसर पर फ्री वेट फाइनल मुकाबले में बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थिलौड़ ने बाबा मुंगीपा विद्यापीठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुशान की टीम को चार अंकों से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भार में बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थिलौड़ की टीम ने एनजेम हाई स्कूल बुशान की टीम को तीन अंकों से मात देकर प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थिलोड़ व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकड़ी झांवरी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बीआर की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकड़ी झांवरी की टीम को मात दी। फ्री वेट का दूसरा सेमीफाइनल बाबा मुंगीपा विद्यापीठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुशान व योगेश बाल विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झांवरी के बीच खेला गया। बाबा मुंगीपा विद्यापीठ की टीम ने योगेश स्कूल की टीम को मात देकर फाइनल में पहुंची। वहीं 48 किलोग्राम भार में सेमीफाइनल में जगराम मैमोरियल स्कूल भेरा की टीम को बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थिलोड़ की टीम ने चार अंकों से मात दी। एनजेएम हाई स्कूल की टीम ने बाबा मुंगीपा विद्यापीठ स्कूल की टीम को तीन अंकों से मात देकर फाइनल में पहुंचे।
इस मौके पर कैप्टन सतबीर सिंह, प्राचार्य राजेश कुमार, कृष्ण सांगवान पटौदी, रविंद्र कुमार, उमेद सिंह, लक्ष्मण सिंह, अंशुल पंघाल, अवन कुमार, संदीप साहिर आदि मौजूद थे।