फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सुपर-100 के तहत जिले के 134 विद्यार्थी देंगे दूसरे चरण की परीक्षा

Sat, 27 Apr 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सुपर-100 के पहले चरण की परीक्षा पास कर चुके जिले के 134 विद्यार्थी अब दूसरे चरण की परीक्षा देंगे। दूसरे चरण की परीक्षा पांच चरणों में 28 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी। शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
विज्ञापन

परीक्षा 28 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक पांच चरणाें में आयोजित करवाई जाएगी। इसमें भिवानी जिले की परीक्षा 28 से 30 अप्रैल तक चलेगी। शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2024-26 के लिए सुपर-100 के तहत ली जा रही परीक्षा के दौरान विद्यार्थी तीन दिन तक परिसर में ही रहेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों के रहने व भोजन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को सरकारी खर्च पर एनईईटी और जेईई की तैयारी करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा स्थल सुपर-100 कैंपस बरूआ गांव ढांड कुरुक्षेत्र रोड नियर टेरी कॉलेज कुरुक्षेत्र निर्धारित किया गया है।

शिक्षा विभाग द्वारा सुपर-100 के तहत परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों के लिए दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसमें भिवानी जिले की परीक्षा 28 से 30 अप्रैल तक चलेगी। विद्यार्थी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। - रोहित इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें