फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सोनीपत के भावड़-1 केंद्र पर 12वीं का हिंदी का पेपर आउट, केंद्र की परीक्षा रद्द

Wed, 06 Mar 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार को हुई 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा में सोनीपत जिले के भावड़-1 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पेपर सोशल मीडिया पर आउट हो गया। इसके बाद बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर हुई हिंदी की परीक्षा को रद्द कर दिया। वहीं, परीक्षा केंद्र के पूरे स्टाफ को बदल दिया। पेपर आउट मामले में आरोपी परीक्षार्थी, केंद्र अधीक्षक, उप अधीक्षक, ऑब्जर्वर व पर्यवेक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रदेशभर में परीक्षा केंद्रों पर बढ़ रहे बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए बोर्ड प्रशासन ने संबंधित जिलों में पुलिस प्रशासन से भी मदद मांगी है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्र रावमावि, भावड़-1 (सोनीपत) से हिंदी विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट होने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर कार्रवाई करते हुए बोर्ड द्वारा गठित नियंत्रण कक्ष रोहतक से संचालित एसटीएफ-2 उड़नदस्ते को मौके पर भेजा गया। एसटीएफ-2 द्वारा जांच करने पर पता चला कि परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी द्वारा पेपर को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए बुधवार की हिंदी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी को तुरंत प्रभाव से परीक्षाओं के लिए केंद्र पर नए स्टाफ की व्यवस्था करने के बारे में निर्देश दिए गए।
प्रदेशभर में नकल के 28 मामले पकड़े
बुधवार को हुई 12वीं की हिंदी विषय व डीएलएड के हिंदी भाषा में निपुणता विषय की परीक्षा में कुछ केंद्रों पर नकल के 28 मामले दर्ज हुए। बोर्ड अध्यक्ष उड़नदस्ते ने चरखी दादरी के केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां नकल का एक केस दर्ज हुआ। अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 27 मामले दर्ज किए। प्रदेशभर में बुधवार को हुई 1108 परीक्षा केंद्रों पर सीनियर सेकेंडरी हिन्दी विषय की परीक्षा के 2,11,441 परीक्षार्थी एवं डीएलएड (रि-अपीयर/मर्सी चांस) के 2,318 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें