फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला सुनेंगे छात्रों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला द्वारा छात्र संघ चुनाव की बहाली व उनकी समस्याओं को लेकर छह फरवरी को यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा तोशाम के बनवारीलाल जिंदल सुईवाला कॉलेज में पहुंचेगी। यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह चौटाला जनसभा के माध्यम से छात्रों से संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को इनसो जिला चेयरमैन मनदीप सुई ने वैश्य महाविद्यालय में छात्रों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कॉलेज यात्रा को सफल बनाने के लिए छात्रों की जिम्मेवारी सौंपी। बैठक में उपस्थित इनसो प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जताई ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर अंकुर शर्मा, आशु परमार, तेजस सांगवान, मनोज खानक, राजा सोनी, पंकज सोनी, विकास परमार, पवन, विकास राव, संजीत, अमित चौहान, प्रदीप भाटी, संदीप, प्रमोद, सचिन सैनी, आशु रंगा, इंद्रजीत, अमन सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें