फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराणा की टीम ने जीती 1.11 लाख इनामी कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराणा की टीम ने जीती 1.11 लाख की इनामी कबड्डी स्पर्धा
विज्ञापन

भिवानी
गांव मिताथल में बाबा खूबीनाथ धाम पर चल रही तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों व गांव से 60 टीमों ने भाग लिया। इसमें 1.11 लाख इनामी कबड्डी प्रतियोगिता कुराणा (पानीपत) गांव की टीम ने जीती। 71 हजार का दूसरा इनाम गांव छातर (जींद) और 41 हजार रुपये का तीसरा इनाम गांव खरेटी (सोनीपत) ने जीता। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि पूर्व एमसी सुदर्शन जिंदल व सरपंच भीष्म सिवाच ने ईनाम राशि देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में बेस्ट कैचर मीता कुराणा व बेस्ट रेडर रवि कुराणा रहे। उन्होंने एक एक मोटरसाइकिल अपने नाम की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुदर्शन जिंदल ने कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों ने बड़ी अच्छे ढंग से दर्शकों को मैच दिखाए है और खेल की भावना से सभी खिलाड़ी खेले है। इस मौके पर सरपंच भीष्म सिवाच, प्रधान सुधीर सिवाच, मा. जगत, अनिल, रामकुमार, जवाहर सिंह, राजेश चौहान, कोच टेकराम, डीपी जगबीर, कोच साधूराम, मींटू, अनुराग, नेशी, सुबेसिंह, रामचन्द्र सिवाच ,नवीन पानू, रामअवतार, जयंत शर्मा सहित सभी बाबा खूबीनाथ खेल कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें