फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियन शिवा को हराकर मनीष कौशिक ने स्वर्ण पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी
किसान के बेटे ने इंडियन ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 28 जनवरी से एक फरवरी तक फर्स्ट इंडिया ओपन इंटरनेशनल बाक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें अजीत बाक्सिंग क्लब के खिलाड़ी मनीष कौशिक ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। गांव देवसर निवासी मुक्केबाज मनीष कौशिक ने इस टूर्नामेंट में ओलंपियन शिवा थापा, क्यूबा व फिलिपिंस के मुक्केबाजों को हराया।
विज्ञापन

क्लब के कोच फ्रूटी ने बताया कि क्यूबा, उज्जबेकिस्तान व फिलिपिंस देशों के मुक्केबाजों का बाक्सिंग में दबदबा माना जाता है। इस प्रतियोगिता में मनीष कौशिक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। क्लब के प्रधान सुरेंद्र मिंटू मिताथलिया ने मुक्केबाज मनीष कौशिक प्रशिक्षक फ्रूटी व माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मुक्केबाज मनीष गांव देवसर के एक साधारण परिवार से हैं और उनके पिता सोमदत्त कौशिक किसान हैं। जबकि माता देवकी गृहणी हैं। सोमदत्त कौशिक व चाचा पवन कौशिक न मनीष को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें