फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में सुरक्षा मांगने आए प्रेमी को जमकर पीटा

Wed, 09 Oct 2013 11:25 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत परिसर में बुधवार को सुरक्षा मांगने आए राजस्थान निवासी प्रेमी बलवान को युवती के परिजनों ने जमकर पीटा और उसके अपहरण का प्रयास किया।
विज्ञापन


लोगों द्वारा शोर मचाने पर आरोपी अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सके और पुलिस ने उनमें से चार बदमाशों को दबोच लिया। कई आरोपी मौके से फरार हो गए। दिन दहाड़े वकीलों के चैंबरों के पास हुई इस घटना से कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवालिया निशान लग गया है।

राजस्थान झुंझनु के काजला गांव निवासी बलवान का 2008 से हनुमानगढ़ के सेरड़ा निवासी उसी की जाति की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 19 सितंबर को दोनों ने घर से फरार होकर 20 सितंबर को रेवाड़ी के बावल में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद से दोनों रेवाड़ी में ही किराए पर रह रहे थे। युवती के परिजनों से लगातार जान का खतरा होने के कारण बलवान ने आठ अक्तूबर को रेवाड़ी अदालत में सुरक्षा मुहैया करवाने की गुहार लगाई। बुधवार को वह दोपहर 12 बजे सुरक्षा मिलने संबंधी कागजात लेने अदालत परिसर में गया था। वह अपने वकील का उनकी सीट के पास खड़ा होकर इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन



इसकी जानकारी युवती के परिजनों को लग चुकी थी। वे भी एक बोलेरो और जायलो गाड़ी में सवार होकर कोर्ट के नजदीक राजीव चौक पर खड़े हो गए। कुछ देर इंतजार करने के बाद बोलेरो गाड़ी से करीब आधा दर्जन लोग उतरे और सीधे कोर्ट परिसर में वकील की सीट पर पहुंच गए। यहां उन्होंने बलवान के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। कोर्ट परिसर के भीड़भाड़ वाले इलाके में मारपीट होते देख लोगों ने बीच बचाव भी किया, परंतु बदमाश बलवान का अपहरण कर अपनी गाड़ी की तरफ चल दिए।

बलवान के वकील ने पूरे मामले की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों को दी। इसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर तीन बदमाशों को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने बलवान पर पिस्टल निकालकर फायरिंग करने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


 
ये हुए गिरफ्तार
जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने युवती के भाई सुभाष, रिश्तेदार प्रवीन, राजकुमार और चालक नरेंद्र को अपहरण व मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।


नहीं दी जोड़े को सुरक्षा
सरेआम प्रेमी युवक को पीटने के घटना हुई, लेकिन पुलिस ने अभी तक उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई। पुलिस को अदालत के आदेश आने का इंतजार है। माडल टाउन सेक्टर 3 चौकी प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि अभी तक उनके पास कोर्ट के सुरक्षा मुहैया करवाने संबंधी आदेश नहीं आए हैं। आदेश आते ही सुरक्षा मुहैया करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें