फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सेना की खुली भर्ती आज से

Thu, 07 Nov 2013 10:39 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की खुली भर्ती की प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वीरवार को एसपी विकास धनखड़, एसडीएम सतीश यादव और सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक कर्नल राजन बख्शी ने भर्ती स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन



एसडीएम सतीश यादव ने बताया कि 8 से 17 नवंबर तक शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में सेना भर्ती कार्यालय रोहतक द्वारा खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यहां कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तहसीलदार नरेश जोवल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

कर्नल बख्शी ने बताया कि ने बहादुरगढ़ में झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिलों के युवकों की भर्ती की जाएगी। आठ और 12 नवंबर को पानीपत, 9 व 13 नवंबर को रोहतक, 10 व 15 नवंबर को सोनीपत और 11 व 14 नवंबर को झज्जर जिले के युवाओं की भर्ती होगी। भर्ती सिपाही सामान्य ड्यूटी, सिपाही क्लर्क, सिपाही स्टोरकीपर और तकनीकी पदों के लिए होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा हरियाणा के पूर्व सैनिकों के लिए रक्षा सेवा कोर में भर्ती होगी। रक्षा सेवा कोर में भर्तियां प्रदेश के पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव व मेवात जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश व हिमाचल के पूर्व सैनिकों के लिए होगी। इसके लिए पूर्व सैनिक को अपने संबंधित भर्ती कार्यालय में पंजीकरण करवाना जरूरी है। भर्ती की प्रक्रिया सुबह चार बजे शुरू हो जाएगी। भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को आठ बजे तक भर्ती स्थल पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

रैली स्थल पर युवाओं को नाहरा-नाहरी रोड की ओर स्थित गेट से प्रवेश कराया जाएगा। बस स्टैंड की ओर से आने युवकों के लिए परनाला रोड से रास्ता बनाया गया है। युवकों को रास्ता बताने के लिए रास्ते में पुलिस व सेना के जवान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें