फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की अन्नपूर्णा हरियाणा को भी भायी

Fri, 17 Mar 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हरियाणा के श्रम मंत्री नायब सिंह शुक्रवार को जयपुर आए और इस योजना की पूरी जानकारी ली
विज्ञापन
अन्नपूर्णा रसोई योजना अब हरियाणा में भी शुरू होगी। हरियाणा के श्रम मंत्री नायब सिंह शुक्रवार को जयपुर आए और इस योजना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने इस योजना के तहत संचालित वैन पर भोजन भी चखा।
विज्ञापन


बाद में स्वायत्त शासन विभाग में आयोजित एक बैठक भी आयोजित हुई। इसमें स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख सचिव डाॅ. मनजीत सिंह, निदेशक पवन अरोड़ा तथा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
नायब सिंह ने कहा कि उन्होनें अपने स्तर पर जयपुर शहर में 5 स्थानों पर जाकर अन्नपूर्णा रसाई योजना के दौरान आमजन को खिलायें जाने वाले अल्पाहार एवं भोजन की जानकारी प्राप्त की। उन्होनें इस योजना को लाभकारी बताया। 
विज्ञापन


नायब सिंह ने कहा कि यह एक आदर्श योजना है, जो जनहित में चलायी जा रही है। इस योजना को हरियाणा प्रदेश में भी लागू किया जाएगा। वहां पर 10 रुपए में नाश्ता एवं 10 रुपए में भोजन की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें